
श्रीमति डॉ. बिन्दु टाक
आपके द्वारा लगातार नि:स्वार्थ भाव से राम राज्य प्रशासन में किये गए कार्यों को देखते हुए आपको प्रदेश प्रभारी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राम राज्य प्रशासन राजस्थान, प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर नियुक्त करते हुए अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है।
वर्तमान में सेन्ट्रल जेल जोधपुर में महिला कैदियों को सुधारने की दिशा में लगातार कार्यरत हैं, साथ ही इस कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मानित हो चुकी है, तथा साथ ही लाइब्रेरियन के रुप में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त, राष्ट्रवादी विचारों से ओतप्रोत, समाजसेवी के रुप में जोधपुर प्रांत सहित पूर्वी राजस्थान में विशिष्ट ख्याति प्राप्त हैं। हम आशा करते है समय समय पर आप सभी का मार्गदर्शन करती रहेंगी, राम राज्य प्रशासन के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने में सफल होंगें।
प्रदेश प्रभारी,
रामराज्य प्रशासन, राजस्थान
Comment(1)
Dr Bindu Tak says
August 2, 2022 at 8:38 pmमेरी भावनाओं का सम्मान करते हुए राम राज्य प्रशासन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे प्रदेश अध्यक्ष (महिला) के रुप में जो महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है उसके लिए मैं राम राज्य प्रशासन के प्रदेश प्रभारी जी, प्रदेश अध्यक्ष जी सहित सभी शीर्ष पदाधिकारियों का हार्दिक आभार प्रकट करती हूं। यह जिम्मेदारी मिलने से मुझे अत्यन्त गर्व की अनुभूति हो रही है। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मैं राम राज्य प्रशासन के सानिध्य में अपनी सेवा भावना को नित नए आयाम देने के लिए समर्पित रहूंगी।
एक बार पुनः सभी का आभार ….
डॉ बिन्दु टाक