आवश्यकता है रामराज्य प्रशासक की
राजा रामचंद्र की जय। रामराज्य प्रशासन अयोध्यापुरी द्वारा समस्त विश्व में राम राज्य के संचालन हेतु प्रयास किया जा रहा है यदि आप भी रामराज प्रशासन को इस कार्य में सक्रिय योगदान देना चाहते हैं तो राम राज्य के प्रशासक के रूप आप हमारे साथ जुड़कर कार्य कर सकते हैं।
वर्तमान राजनैतिक भारत को चार क्षेत्रों में विभक्त किया गया है-
१.पूर्वी क्षेत्र कोलकाता
२. पश्चिमी क्षेत्र मुंबई
३. उत्तरी क्षेत्र दिल्ली
४. दक्षिणी क्षेत्र चेन्नई
कोलकाता को छोड़कर अन्य क्षेत्रों दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में रामराज्य प्रशासक की आवश्यकता है। यदि आप प्रशासक के रूप में कार्य करने के इच्छुक हैं और नीचे दी गई योग्यता और जिम्मेदारियों को पूर्ण करते हैं या कर सकते हैं तो कृपया अपना विस्तृत विवरण रामराज्य प्रशासन को ramrajyaprashasan@gmail.com पर अवश्य भेजें या निम्नलिखित प्रपत्र भरकर जमा करें-
[quform id=”4″ name=”रामराज्य प्रशासक बनने हेतु प्रपत्र”]
प्रशासक के लिए आवश्यक अहर्ताएं-
१. २०-४० वर्ष के गृहस्थ युवक या युवती
२. आर्थिक रूप से स्वावलंबी हों
३. हिंदी समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं का सामान्य समझ हो
४. रामराज्य के कार्य के लिए समय व्यवस्थित कर सके
५. कम्प्यूटर, इन्टरनेट व मोबाइल की सामान्य प्रयौगिक जानकारी
६. रामराज्य प्रशासक के रूप में कार्य करने की इच्छा हो
प्रशासक का दायित्व –
१. अपने क्षेत्र में रामराज्य का संचालन करना
२. रामराज्य के संचालन हेतु आवश्यक टोली का निर्माण और कार्यक्रम का संचालन करना
३. वैश्विक राजधानी अयोध्या का सशक्तिकरण इत्यादि।